Sunday, 3 May 2015

आँगन
आँगन का मतलब है 
माँ 
जो, कभी ये 
अहसान नही बताती 
की,
मैंने तुम्हे जन्म दिया है 
तो, तुम मेरे लिए 
कुछ करो मेरा आँगन 
मेरे बिछड़े आँगन 
तुम मेरे 
माता पिता का स्नेह हो और उनकी धरोहर हो 
धीरे धीरे 
माँ का हाशिये पर 
खिसक जाना 
और फिर 
बच्चों के 
जीवन के 
परिदृश्य से 
गायब हो जाना 

No comments:

Post a Comment