Thursday, 7 May 2015

 कुछ लोगों के लिए 
माँ 
उसकी मृत्यु के पूर्व ही 
मर जाती है 
नही पता क्यों 
वो,
माँ के अंत्येष्टि की बारात 
वक़्त के पहले 
सजा लेते है 
दुनिया के सामने 
बजे-गाजे से 
जाती माँ की 
अर्थी का अर्थ 
उनकी निवृति हो जाता है 
इनमे हम सभी शामिल है 
माँ 
हमारे लिए 
वक़्त से पहले 
जीवन से 
अदृश्य हो जाती है 

No comments:

Post a Comment